क्विज प्रतियोगिता में समर सिंह ने मारी बाजी 

सिंगरौली।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का नागरिकों तक पहुंच सुदृढ़ करना और जनजागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंगीकार अभियान का संचालन नपानि द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न माध्यमों से नागरिकों से जुड़ाव स्थापित करने के प्रयास के साथ योजना का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुंच सके, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त एवं पीएएमवाई की नोडल ज्योति सिंह के नेतृत्व में सभागार में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हितग्राहियों के साथ स्कूली छात्रों ने भागीदारी की । उक्त आयोजन में नोडल ज्योति सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास के सभी घटकों, हितलाभ की प्रक्रिया, आईएसएस की जागरूकता सहित सूर्या घर योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करके जागरूक किया गया, वही शहर में निर्मित नवीन आवासों में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण में नागरिकों की भूमिका सार्थक की गई। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समर सिंह, द्वितीय स्थान दिव्या पांडेय, तृतीय स्थान सरयू तिवारी ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय एवं उपायुक्त आरपी बैस द्वारा सभी विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला अन्य मौजूद रहे।

Next Post

पुलिस ने घेराबंदी कर युवक के कब्जे से बरामद किया गांजा

Fri Oct 31 , 2025
सिंगरौली।आईजी रीवा गौरव राजपूत के निर्देश एवं एसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में विंध्यनगर पुलिस ने गहिलगढ़ पश्चिम में घेराबंदी करते हुये एक आरोपी के कब्जे से साढ़े चार सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गुरूवार को […]

You May Like