पुलिस ने घेराबंदी कर युवक के कब्जे से बरामद किया गांजा

सिंगरौली।आईजी रीवा गौरव राजपूत के निर्देश एवं एसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में विंध्यनगर पुलिस ने गहिलगढ़ पश्चिम में घेराबंदी करते हुये एक आरोपी के कब्जे से साढ़े चार सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गुरूवार को मुखबिर सूचना मिली कि गहिलगढ़ पश्चिम का अजीत उर्फ अनिल शाह अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये गहिलगढ़ पश्चिम में जोगियाबीर के पास लिये खड़ा है, सूचना पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा एक टीम बनाकर कार्यवाही के लिए रवाना किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान संदेही अजीत उर्फ अनिल शाह पिता जमाहर शाह उम्र 26 वर्ष निवासी गहिलगढ़ पश्चिम के कब्जे से 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 4200 रुपये का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, सउनि रमेश कुमार प्रजापति, प्रआर पंकज सिंह, प्रआर मुनेन्द्र राणा, रामागोविन्द तिवारी, आर मुनेद्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही ।

Next Post

10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विशाल मिश्रा गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल। थाना हबीबगंज पुलिस ने 10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विशाल मिश्रा पिता प्रदीप कुमार मिश्रा (30 वर्ष), निवासी अग्निहोत्री कॉलोनी, होशंगाबाद रोड को गिरफ्तार किया है। आगामी नववर्ष व त्यौहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-1 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे व […]

You May Like