संत पॉल पर्व पर किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

ग्वालियर। सेंट पॉल चर्च मुरार में आज रविवार को संत पॉल पर्व मनाया गया, साथ ही पल्लीवासियों द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर ग्वालियर धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ जोसफ थायकाटिल द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। वेदी पर उनके साथ विकार जनरल एवं पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस डिसूजा, फादर जॉन डिसूजा, फादर जॉन प्रमोद फादर आरोक्यदास एवं डिकेन थॉमस थे। पहला पाठ श्रीमती मगदीलीना लकरा, दूसरा पाठ श्रीमती सालमा बाबू, निवदेन श्रीमती अनीता मिंज एवं सुसमाचार डीकेन थॉमस नें पढ़ा। पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस डिसूजा ने अपने संदेश में संत पॉल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संत पॉल ने येसु की शिक्षा का प्रचार किया एवं उनके लिए शहादत दी। उनके लेखन द्वारा बहुत से लोगों ने प्रभु येसु के बारे में जाना और येसु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकर किया। धर्माध्यक्ष ने सभी को पर्व की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर संत पॉल पल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को धर्माध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। धर्माध्यक्ष नें अपने संदेश में कहा हमें बुजुर्गों की हमेशा सेवा करनी चाहिए एवं उनके अनुभवों से सीख लेना चाहिए। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए, उनके मेहनत एवं आशीर्वाद से हमारा जीवन सफल होता है। पल्लीवासियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Next Post

8.27 लाख की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 41.35 ग्राम स्मैक कीमती 8 लाख 27 हजार रूपये की एवं 2 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक्सिस जप्त की गई‌। टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि क्राईम ब्रांच […]

You May Like