इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जेमी ओवरटन को टीम में किया शामिल

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जेमी ओवरटन को टीम में किया शामिल

लंदन 05 जून (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांयें हाथ के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण टीम से बाहर होने पर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया है।

चयनकर्ताओं ने आज भारत के खिलाफ 20 जून से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए जेमी ओवरटन को टीम में जगह दी है। दोनों टीमों के बीच कुल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 20-24 जून को हेडिंग्ले में, दूसरा दो से छह जुलाई को एजबेस्टन, तीसरा 10-14 जुलाई को लॉर्ड्स में, चौथा 23-27 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में तथा 31 जुलाई से चार अगस्त पांचवां टेस्ट मैच किआ ओवल में खेला जायेगा।

अठारह महीने पहले भारत में 4-1 से सीरीज हारने के बाद से इंग्लैंड की टीम में काफी बदलाव हुए हैं। जेम्स एंडरसन ने उस दौरे के तुरंत बाद संन्यास ले लिया, जबकि जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन को भी बाहर कर दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में भी बदलाव हुए हैं, आर अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया है और शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:- शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉश टंग और क्रिस वोक्स।

Next Post

इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराया

Thu Jun 5 , 2025
लेस्टर (इंग्लैंड) 05 जून (वार्ता) एमी जोंस (129), टैमी बोमॉन्ट (106) की शतकीय और एमा लैंब (55) की अर्धशतकीय पारियों के ऐलिस कैप्सी (तीन विकेट), लिंसी स्मिथ और लॉरेन फाइलर (दो-दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 143 रनों […]

You May Like