दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं, जरूरत है इनका हौसला बढ़ाने की

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं जरूरत है कि इनका हौसला बढ़ाया जाय. दिव्यांग बच्चे वो सब कर सकते हैं जो सामान्य इंसान करता है. उप मुख्यमंत्री ने विश्व सांकेतिक भाषा दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया.

माखनलाल चतुर्वेदी संचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हर क्षेत्र में, हर वर्ग के लिए कार्य किया है. उन्होंने विकलांग शब्द की जगह दिव्यांग कहकर इन्हें समाज में सम्मानित किया. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर अपनी सहमति व्यक्त की. इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि सांकेतिक भाषा के सृजनकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं जिससे इस भाषा ने मूक बधिरों को आत्मनिर्भर बनाते हुए समानता से जीने का अधिकार दिया. प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत के तहत सांकेतिक भाषा के लिए सतत प्रयासरत हैं. श्री मिश्र ने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन्हें समाज के किसी भी क्षेत्र में पिछडऩे न दिया जाय. कार्यक्रम में मूक बधिर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयीं. दुबई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता रहे दिव्यांग खिलाड़ी जयदीप सिंह व रोहित चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया. दिव्यांग बच्चों ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन और सेवा पखवाड़ा मनाये जाने के उपलक्ष्य में केक काटकर अतिथियों तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, प्रो. जयराम शुक्ला, राजेश पाण्डेय, सतीश सिंह सहित विन्ध्य बधिर संगठन के सदस्य तथा दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे.

Next Post

स्वदेशी उत्पादों के स्टालों का अवलोकन कर सांसद गुप्ता ने की खरीदारी

Sun Sep 21 , 2025
मंदसौर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग द्वारा कंबल केंद्र मंदसौर में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के साथ-साथ हर्बल सामग्रियों पर आकर्षक छूट प्रदान की गई। सांसद सुधीर गुप्ता ने आज स्वदेशी वस्तुओं के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने […]

You May Like