इंदौर: रावजी बाजार में 18 वर्षीय युवती के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश कर धमकी देकर फरार हो गया.
थाना प्रभारी उमेश यादव को पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च की दोपहर से रात तक के बीच आरोपी युवती के घर में घुस गया और बुरी नियत से उसके सीने को दबाया तथा किस करने की कोशिश की. पीड़िता ने विरोध किया और धक्का देकर आरोपी को रोकने की कोशिश की, तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
