केन्या के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का दौरा किया

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) केन्या के नेशनल डिफेंस कॉलेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का दौरा किया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार केन्या के नेशनल डिफेंस कॉलेज के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ (सेना) ब्रिगेडियर रिचर्ड वम्बुआ म्वान्जिया ने किया। प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग को बढाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी की और अनुभवों को साझा किया।

Next Post

सेनाओं की मदद के लिए रेलवे ने भी कसी कमर

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर उत्पन्न परिस्थितियों में सशस्त्र बलों को रसद आपूर्ति के लिए लाइनें खाली रखने एवं पथ उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे में तैयारियां जोरों पर हैं। रेल भवन में मंगलवार शाम हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में रेलवे एवं सेना […]

You May Like