इजरायल ने ईरानी सरकारी मीडिया मुख्यालय को निशाना बनाया

तेल अवीव /तेहरान (वार्ता) इजरायल ने ईरान के खिलाफ हमला तेज करते हुए उसके सरकारी मीडिया आईआरआईबी न्यूज के मुख्यालय काे निशाना बनाया है। इस हमले से पहले आईडीएफ ने इस क्षेत्र से लोगोें को निकाले जाने की चेतावनी जारी की थी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से तेहरान को छोडने और सत्ता परिवर्तन की बात कही थी।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को आईआरआईबी न्यूज मुख्यालय पर इजरायली हमले को अपराध की संज्ञा देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इजरायली हमले को रोके जाने का आग्रह किया है। बाघेई ने एक्स पर कहा… इजरायल ने सरकारी टेलीविजन और रेडियो कंपनी पर हमला कर एक और जघन्य अपराध किया है और ईरान की जनता पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद को अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है …

टाइम्स आफॅ इजरायल की खबर के मुताबिक “ हमले से पहले इजरायली रक्षा मंत्री कात्ज ने कहा था कि ईरानी प्रोपेगंडा और भडकाऊ बातें कहने वाला संगठन अब गायब होने की राह पर है।” इजरायली हमलों के बाद ईरान ने आक्रामक रूख अपनाते हुए अनेक ड्रोन हमले किए थे जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान से लोगों को निकालने की बात कही थी।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार “ श्री ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा … मैंने ईरान को परमाणु संधि पर हस्ताक्षर करने को कहा था और ईरान को उस पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए थे। कितने शर्म की बात है और इससे लोगों का जीवन बर्बाद हुआ है। सरल शब्दों में कहूं तो ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता है और यह बात मैंने बार बार कही है…

 

Next Post

इजरायल का अस्पताल पर हमला‘युद्ध अपराध’ है: ईरान

Tue Jun 17 , 2025
तेहरान 17 जून (वार्ता) ईरान ने केरमानशाह स्थित फराबी अस्पताल पर इजरायल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और ‘युद्ध अपराध’ करार दिया है। ईरान प्रशासन की प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने कहा है कि केरमानशाह में फराबी अस्पताल पर इजरायल का हमला उसकी क्रूरता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने […]

You May Like