जबलपुर: जिग-जैग पैर्टन में चैकिंग प्वाईट लगाकर चैकिंग की जाए। चैकिंग के दौरान नई उम्र के लडके जो देखने में ही संदिग्ध लगते हैं, जिनके वाहनों को रोककर फिजिकली रूप से चैक करेे। वाहन चैकिंग के दौरान शालीनता पूर्वक व्यवहार करें, हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ चालानी कार्यवाही नहीं है, संदिग्धों की धरपकड करना है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये चैकिंग की कार्यवाही की जायेे।
ये बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं गई। बैठक में एसपी द्वारा त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसके साथ कहा कि आम रोड पर किये गये अवैध अतिक्रमण जो कि आवगमन में बाधित बन रहे है को चिन्हित करते हुये प्रशासनिक एवं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर हटवायें।
नागरिकों से संवाद कर सुरक्षित महसूस कराये
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पैदल भ्रमण के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगो से सम्वाद स्थापित करें, ताकि आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी।
