उत्तरपूर्व ऑस्ट्रेलिया में घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत

सिडनी, 15 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में बुधवार सुबह एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग छह बजे, ब्रिस्बेन से 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित ग्लैडस्टोन शहर में एक दो मंजिला घर में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन और बचाव दल को तैनात किया गया।

बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे, ब्रिस्बेन से 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित ग्लैडस्टोन शहर में एक दो मंजिला घर में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन और बचाव दल को तैनात किया गया।

जब तक टीमें पहुंचीं तब तक घर पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था और आग पर काबू पाने से पहले ही आंशिक रूप से ढह गया था। तीन लोगों के शव बाद में तलाशी के दौरान मिले जो शुरू में लापता बताए जा रहे थे।

अधिकारियों को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आग लगने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी।

Next Post

बस की टक्कर से बच्ची की मौत

Wed Oct 15 , 2025
सतना  :मैहर जिले के अमरपाटन में एक तेज रफ्तार बस ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। इसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना लालपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई […]

You May Like