जबलपुर:जबलपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नशीले इंजेक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 125 नग नशीले इंजेक्शन, 430 ग्राम मादक पदार्थ गांजा और नगद 18 हजार रूपये जप्त किए हैं।जानकारी के अनुसार हनुमानताल पुलिस और क्राइम ब्रांच नेे साहिल सोनकर उम्र 23 साल निवासी साहू मोहल्ला प्रेमसागर थाना हनुमानताल , सावन सोनकर पिता सुदेश उर्फ सिद्धू सोनकर उम्र 21 साल निवासी साहू मोहल्ला प्रेमसागर को गिरफ्तार किया है।
तलाशी लेने पर साहिल थैले में तीन प्लास्टिक की पन्नी रखे था पॉलिथिन क्रमांक 1- नशीले इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फीन इंजैक्शन आई पी 0-3 रेक्सो जेसिक के 16 पैकेट तथा प्लैजैसिक बुप्रेनॉर्फीन के चार पैकेट प्रत्येक पैकट में पांच पांच इंजेक्शन, इस प्रकार 2 एमएल के 100 एम्पुल, प्रत्येक इजेक्शन मे 3 एमजी बुप्रेनॉर्फीन ड्रग है तथा दूसरी पॉलिथिन में एविल 10 एमएल फेनारेमाईन मैलिएट इंजेक्शन 25 नग कीमती 5096/रु के तथा तीसरी पॉलिथिन मे इंजेक्शन मादक पदार्थ बिक्री के फुटकर नोटो की नौ गड्डी मे 18000/ रुपये रखे हुए था।
साहिल सोनकर ने पूछताछ में बताया कि शीतला माई के सिद्धार्थ शर्मा के पास से उपरोक्त इंजेक्शन खरीद कर लाता है तथा नशा करने वालो को एक सेट पालजेसिक रेक्सजेसिक मे से एक तथा एक एविल का सेट बनाकर तीन सौ रुपये का विक्रय करता है। इसी प्रकार आरोपी सावन सोनकर की तलाशी लेने पर अपने हाथ मे रखी लाल रंग की प्लास्टिक की पन्नी के अंदर 20 पॉलिथिन के पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक बटनदार चायना चाकू रखे मिला।
उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर अपने जीजा ऋषि सोनकर निवासी ब्योहार बाग से खरीद कर लाना तथा एक पुड़िया तीन सौ रुपये मे ग्राहको को बेचना स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि दोनो भाई है तथा बाजार से इंजेक्शन तथा गांजा खरीदकर लाते है और चोरी छिपे इसे बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन, जप्त करते हुये उनके खिलाफ धारा 8/20,8/22., 29 एनडीपीएस एक्ट 5/13 ड्रग कन्टोल अधिनियम, 18 (ब) औषधि प्रसाधन एक्ट 123, 3/5 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
