रामबली नगर में देर रात उपद्रव क्षेत्र में फैली दहशत

इंदौर:मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामबली नगर इलाके में देर रात 7-8 लोगों ने एक राय होकर लाठी, डंडे और पत्थरों से जमकर उपद्रव किया. हथियारों से लैस भीड़ ने जान से मारने की धमकी देते हुए घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की.26 वर्षीय पीड़ित अंकित प्रजापत ने बताया कि वह रात करीब 3:30 बजे चिल्ला-चोट की आवाज सुनकर बाहर निकला, तो देखा कि कुछ लोग एकमत होकर गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे थे.

आरोपी आशीष, विनय और योगेश सहित अन्य लोग “मार डालेंगे, काट देंगे, आग लगा दो” जैसे नारे लगाते हुए उत्पात मचा रहे थे. इन बदमाशों ने पीड़ित की तूफान गाड़ी नम्बर एमपी 09 जेड एम 5544 के कांच तोड़ दिए. साथ ही पड़ोसी कैलाश प्रजापत की लोडिंग रिक्शा एमपी 09 एल क्यू 9247 और भैरुलाल प्रजापत की मारुति वैन एमपी 09 बीडी 2664 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने आशीष, विनय, योगेश समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

BSF नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह, परेड में दिखा जोश

Fri May 23 , 2025
इंदौर: सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में शुक्रवार को आरक्षक ट्रेड्समैन से परिवर्तित आरक्षक जीडी बैच क्रमांक-204 के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया. इस दौरान हुई शानदार परेड में देश भक्ति का जोश व जज्बा देखते ही बन रहा था.समारोह के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक आलोक […]

You May Like