
सागर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग, सागर द्वारा एडिना कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सागर में विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. पारुल सारस्वत एवं डॉ. माधवी जैन ने विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के औषधीय गुण, स्वास्थ्य में उनकी उपयोगिता एवं संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तुलसी, नीम, गिलोय, अश्वगंधा एवं अन्य औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रतीक जैन, राहुल सिंह ठाकुर एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के संरक्षण और उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
