लाड़ली बहना योजना की पांढुरना जिले की 72863 की महिलाओं के बैंक खाते में जमा हुई 10,92,94,500 की राशि

पांढुरना:प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की 38 वी किस्त के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव द्वारा रविवार की शाम को प्रदेश के भिंड जिले के लहार में आयोजित समारोह में प्रदेश की अन्य महिलाओं की तरह ही पांढुरना जिले की कुल 72 863 महिलाओं के बैंक खातों में 109294500 की राशि जमा कराई गई,मोबाइल पर इस संदेश के मिलते ही इन महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी ।

गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चलाई जा रहीं लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 1500 रूपए की राशि जमा कराई जाती है,प्रतिमाह की तरह ही इस जुलाई माह की यह किस्त जमा कराने के लिए इस बार प्रदेश के भिंड जिले के लहार में रविवार की शाम को आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ.मोहन यादव द्वारा एक क्लिक कर प्रदेश की अन्य महिलाओं की तरह ही पांढुरना जिले की इस योजना की पात्र फुल 72863 महिलाओं के बैंक खाते में 109294500 की राशि जमा कराई गई।

विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना जिले के पांढुरना जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों की कुल 30255 महिलाओं के खाते में 45382500,पांढुरना नगर पालिका के 8273 के बैंक खातों में 12409500,जनपद पंचायत सौंसर की 24767 के बैंक खाते में 37150500,सौंसर नगर पालिका के 4260 के बैंक खाते में 6390000,पीपला नारायण वार नगर परिषद के 1661 के खाते में 2491500,नगर परिषद लोधीखेड़ा 1759 के खाते में 2638500 एवं मोहगांव नगर परिषद की 1888 महिलाओं के बैंक खाते में 2832000 की राशि जमा होने की रविवार की शाम को ही संदेश मिल गए ।
संदेश मिलते ही महिलाओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान 
इन सभी महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना की राशि जमा होने के इनके मोबाइल नंबर पर संदेश मिलते ही यह सभी महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी,जिसके बाद यह आस पड़ोस की महिलाओं को लाडली बहना की 1500 रूपए की राशि मिलने की बात एक-दूसरे को खुशी-खुशी बताते दिखाई दी ।
विभाग के अधिकारियों के बरती कोताही 
यह अलग बात है कि महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना के इस शासकीय कार्यक्रम का पांढुरना नगर जिला मुख्यालय में विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित तक नहीं किया,जिससे जिले की महिलाएं तथा संगठन के नेता कार्यकर्ता,आम मतदाता प्रदेश के मुखिया डाँ.मोहन यादव के भिंड के लहार में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसार तक नहीं देख पाए,वहीं इस योजना का प्रचार प्रसार कराने में भी जिले के अधिकारी कोताही बरतते नजर आए।
जिलेवासी हुए मायूस 
जब कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव इस लाडली बहना योजना के साथ ही प्रदेशवासियों के लिए कई अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी लहार के कार्यक्रम के माध्यम से देते रहें,लेकिन जिले के जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही तथा सुस्त कार्यप्रणाली के चलते जिलेवासी मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनने तथा देखने से वंचित रह गए।

Next Post

मंदिर की दान पेटी चुराने वाला कुछ घंटों में गिरफ्तार

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने पंचम की फैल स्थित रुद्र महादेव मंदिर में हुई चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी उठा ले गया था. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई दान पेटी और उसमें रखे […]

You May Like