सेवा संकल्प अभियान का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता के साथ करे : सिंह

छिंदवाड़ा. प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आज छिंदवाड़ा पहुंचे . जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की वही उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए बाद में उन्होंने अमरवाड़ा क्षेत्र में सडक मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. उन्होंने ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान के जिले में क्रियान्वयन और आगामी तैयारियों की समीक्षा की. प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से अधिकाधिक नागरिको को जोडऩा है. इसीलिए अभियान का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता के साथ किया जाए. प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नियुक्त विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए.

मेधावी विद्यार्थियों को दी स्कूली ०००००

जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की. उन्होंने जिले के 304 मेधावी विद्यार्थियों में से 55 विद्यार्थियों ने प्रभारी मंत्री श्री सिंह के हाथों स्कूटी की चाबी प्रदान की बाकी विद्यार्थियों को भी स्कूटी की प्रदान की गई. प्रभारी मंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

अमरवाड़ा में किया भूमिपूजन ०००००

जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अपने अमरवाड़ा विकासखंड की ग्रामपंचायत खकराचौरई में आयोजित कार्यक्रम में सिंगोड़ी-हिवरखेड़ी-मानेगांव-पिपरिया गुमानी-अकलमा-खुर्शीपार-खिरेटी मार्ग के उन्नयन कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया. 78.76 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सिंगल लेन मार्ग डबल लेन में विकसित किया जाएगा. मार्ग के निर्माण होने से अमरवाड़ा क्षेत्र के 30 से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा.

Next Post

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति का दर्पण है

Sat Sep 19 , 2026
शाजापुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सम्राट विक्रमादित्य विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन व शिक्षा संस्कृति न्यास द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया. वक्तताओं ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति का दर्पण है. वहीं हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश […]

You May Like