रीवा में 75 साल पुरानी ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग जमींदोज

रीवा, रीवा शहर के अमहिया मार्ग स्थित करीब 75 साल पुरानी और प्रसिद्ध ‘चौरसिया बिल्डिंग’ को सोमवार को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से जमींदोज कर दिया है. दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण इस जर्जर इमारत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया था, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार, इस दो मंजिला इमारत के भूतल मे आधा दर्जन दुकानें थीं और ऊपर का हिस्सा रिहायशी था. फिलहाल इमारत काफी पुरानी होने के कारण बेहद जर्जर हो चुकी थी, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इसे पहले ही खाली करा लिया गया था. बताया गया की दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश में छज्जा गिरने के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल था. फिलहाल खतरे को भांपते हुए बिल्डिंग के मालिक कपिल चौरसिया ने खुद समझदारी दिखाई और नगर निगम को लिखित आवेदन देकर इस जर्जर भवन को गिराने की मांग की. मकान मालिक का आवेदन मिलते ही नगर निगम और जिला प्रशासन का अमला हरकत में आया और सोमवार की आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का अमला मौ$के पर पहुचा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच प्रशासन ने बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी जर्जर बिल्डिंग को सुरक्षित रूप से ढहा दिया. वही व्यस्त बाजार होने के कारण कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि बिल्डिंग पूरी तरह से खाली थी, इसलिए मलबे की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई है. समय रहते की गई इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में होने वाला एक बड़ा हादसा टल गया है. फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है. कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, सहायक यंत्री कमलेश्वर सिंह, उपयंत्री अमन सिंह तिवारी, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, सुखेंद चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, अतिक्रमण टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ की रामघाट में निकली पालकी यात्रा

Mon Aug 24 , 2026
चित्रकूट। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी की भव्य पालकी यात्रा रामघाट में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का दर्शन-पूजन किया। यात्रा के दौरान रामघाट क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like