एटीएम मशीन की तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश

भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में अज्ञात आरोपियों ने एक बैंक के एटीएम मशीन को तोड़ने का मामाल सामने आया है. अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. वारदात से पहले आरोपियों ने चेंबर में लगे सीसीटीवी कैमरों के ऊपर टेप लगा दिया था. इसके चलते आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के बरखेड़ा में बैंक की एटीएम मशीन में लगाई गई है. आरोपियों ने मशीन में रखे रुपए निकालने की नियत से छेडखानी और तोड़फोड की वारदात करने की है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के सामने यह जानकारी सामने आई है कि तीन आरोपियों की तरफ से एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की गई है. आरोपियों की तलाश को लेकर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Next Post

युवक पर हमला करने वाले दो आरोपी हिरासत में 

Sun Dec 14 , 2025
भोपाल। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने दानिश नाम के युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. दोनों आरोपियों से पुलिस फरार हुए आरोपियों की जानकारी जुटा रही है. पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद पुलिस ने बयान भी दर्ज किया है. जानकारी के […]

You May Like