
विदिशा। स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सोमवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई. रैली को विधायक मुकेश टंडन, कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एसपी रोहित काशवानी और जिपं सीईओ ओपी सनोडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और समापन तक शामिल रहे. एसपी ऑफिस से शुरू हुई रैली मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वहीं पहुंची, जिसमें डीजे पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे. अधिकतर प्रतिभागी पटवारी, सचिव, तहसील, एसडीएम ऑफिस और नपा के कर्मचारी थे. रैली में 25 रुपए में तिरंगा बेचा गया, लेकिन कई बड़े विभागों के अफसर और कर्मचारी अनुपस्थित रहे.
