हर रोज हो रहे 50 लाख से ज्यादा आधार फेस ऑथेन्टिकेशन

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) आधार डाटाबेस से फेस ऑथिन्टिकेशन ट्रांजेक्शन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और छह महीने में 100 करोड़ बार लोगों ने ऐसे ट्रांजेक्शन किये जो रोजाना 50 लाख से भी अधिक का औसत है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 10 अगस्त 2025 को आधार फेस ऑथेन्टिकेशन का 200 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ। इससे पहले जनवरी में 100 करोड़वाँ ट्रांजेक्शन हुआ था। वहीं, 50 करोड़ से 100 करोड़ के आँकड़े पर पहुँचने में पाँच महीने का समय लगा था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि इतने कम समय में 100 करोड़ से 200 करोड़ आधार फेस ऑथेन्टिकेशन ट्रांजेक्शन तक पहुँचना दिखाता है कि देश के नागरिकों और सेवा प्रदाताओं दोनों को विश्वास है कि आधार सुरक्षित, समावेशी और नवाचारी सत्यापन पारिस्थितिकी है। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि देश डिजिटल माहौल के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि गाँवों से मेट्रो शहरों तक यूआईडीएआई सरकारों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर आधार फेस ऑथेन्टिकेशन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि यूआईडीएआई डिजिटल प्रशासन की रीढ़ को मजबूत कर रहा है। यह उपलब्धि महज संख्या की बात नहीं है, यह इस बात का प्रमाण है कि समावेशी प्रौद्योगिकी किस प्रकार अंतर को समाप्त कर लोगों को सशक्त बना सकती है।

 

Next Post

यूपी में बाढ़ से 37 जिले प्रभावित

Mon Aug 11 , 2025
लखनऊ, 11 अगस्त (वार्ता) पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से उत्तर प्रदेश में करीब 37 जिले बाढ़ से प्रभावित हुये हैं। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 37 जिलों की 95 तहसीलें और 1,929 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन […]

You May Like