शहरी क्षेत्रों में यातायात सुगम बनाना प्राथमिकता : गडकरी

नयी दिल्ली, 03 सितम्बर (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहरों में भीड़भीड़ को देखते हुए यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि शहरों में यातायात के संचालन के लिए रिंग रोड तथा बाईपास जैसी व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर ऐसे उपाय किये जाने चाहिए कि शहरी क्षेत्र में बाहरी वाहनों का दबाव कम हो लम्बी दूरी के वाहनों को शहर के बाहरी इलाके से ही अपने गंतव्य तक भेजा जा सके। उनका कहना था कि इस बारे में वह सहयोगी मंत्रियों तथा अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।
श्री गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “शहरी क्षेत्रों के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों के सतत विकास के लिए नवीन नीतिगत उपायों पर एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की। मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा जी तथा हर्ष मल्होत्रा जी, राज्य सरकार के अधिकारी और नगर निगम आयुक्त इसमें शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान की चर्चा में रिंग रोड और बाईपास का निर्माण कर शहरी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम करने, नवीन मूल्य ग्राही वित्तपोषण मॉडल अपनाने और शहर के मास्टर प्लान के साथ निर्बाध संरेखण सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।”
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की योजना प्राथमिकता के अनुरूप इन उपायों के अनुरूप शहरी विकास के लिए यातायात कम करने पर फोकस कर रिंग रोड के प्रभाव क्षेत्रों में नियोजित और विनियमित विकास को गति दी जाएगी तथा भीड़भाड़ कम कर टिकाऊ एवं भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढाँचे के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे।

Next Post

सीबीआई और इंटरपोल की संयुक्त कार्रवाई में वांछित भगोड़ा कंबोडिया से वापस लाया गया

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली, 3 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल की सहायता से हरियाणा में कई मामलों में वांछित भगोड़े अपराधी मणिपाल ढिल्ला को कंबोडिया से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है। पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था। […]

You May Like