भोपाल: प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संगठन सृजन अभियान के पायलट प्रोजेक्ट विदिशा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे। ब्लॉक से जिला स्तर तक संगठन के विभिन्न पड़ावों पर ऊर्जावान साथियों को लेकर हम एक ऐसी टीम तैयार कर रहे हैं, जो मॉडल के रूप में सामने आएगी और जनहित की हर लड़ाई को नए मुकाम पर पहुंचाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए गांव-गांव पहुंच कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। आने वाले चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी। इस दौरान युवा नेतृत्व को भी आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी नेताओं ने एकजुटता से काम करने और जनता की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प लिया।
