
कटनी। जिले के बरही नगर में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गहरवार बस सर्विस की एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े एवं गुजर रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक, स्कूटी, कार तथा ठेला-टपरा क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से आ रही थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा। देखते ही देखने बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी।
