कार की टक्कर से बालक की मौत

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पौरान के रहने वाले बालक की गुरूवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार संजय पिता गोलई उइके उम्र 8 साल पौनार का रहने वाला है। उसके माता – पिता ने उसे सिल्लेवानी हॉस्टल में पढ़ाई के लिए दाखिला दिलवा दिया था। वह सिल्लेवानी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरूवार को वह हॉस्टल के पास अन्य बच्चों के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान नागपुर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर में आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की सौहार्दपूर्ण चर्चा

Thu Jul 9 , 2026
मंदसौर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मंदसौर जिले में आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले की सीमा में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कुछ देर के लिए […]

You May Like

Play sound