सीहोर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में रक्तदान किया गया.
इस मौके पर श्री गुजराती ने कहा कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों और आम नागरिकों को नई उम्मीद और शक्ति प्रदान करने वाले राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवाओं ने रक्तदान कर सेवा दिवस मनाया है. इस अवसर पर प्रीतम चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, रामायण प्रसाद शुक्ला घनश्याम मीणा, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा, गजराज परमार, सर्वेश व्यास, हरिओम सिसोदिया, विक्की विश्वकर्मा, तनिष्क त्यागी, शुभम त्यागी, अनुभव सेन, जितेन्द्र परमार, अरबाज खान मौजूद थे.
