इछावर। सीहोर से नसरुल्लागंज जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी. इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इछावर-सीहोर स्टेट हाईवे पर पांगरा जोड़ और लसूडिया कांगर जोड़ के बीच हुई. बोलेरो गाड़ी में सवार सभी लोग पावर मेक रेत कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. शुक्रवार को जब वे अपने काम के सिलसिले में सीहोर से नसरुल्लागंज की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया.
ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया. घायल कर्मचारी रंजित, नितिन, रवि और कपिल गंभीर रूप से चोटिल हुए हहैं सभी घायलों को पहले इछावर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. घायल रवि और नितिन की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
