शिवपुरी: तीन व्यापारियों के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने रात में आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
घटना कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत खतौरा का है। गोदाम में रखे 20 फ्रिज, 50 कूलर, 10 सोफे, 10 पलंग और एक मोटरसाइकिल जल गए। इसके अलावा पाइप, केबल बंडल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नष्ट हो गए। गोदाम में रखे लाखों के बर्तन और करीब 300 क्विंटल सोयाबीन भी जलकर राख हो गए।
