पमरे : 744 करोड़ का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में वाणिज्य परिचालन विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 माह में रूपये 744 करोड़ 13 लाख का कुल प्राम्भिक राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी माह (रूपये 739 करोड़ 84 लाख) कि तुलना में अधिक है। जिसमें यात्री यातायात से रुपये 220 करोड़ 06 लाख, माल यातायात से रुपये 480 करोड़ 82 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 15 करोड़ 31 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 27 करोड 94 लाख का रेलवे ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू शामिल है। मण्डल के अनुसार बात करे तो अप्रैल 2026 माह में जबलपुर मण्डल ने रूपये 439 करोड़ 93 लाख, भोपाल मण्डल ने 173 करोड़ 91 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 130 करोड़ 29 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।

Next Post

आईपीएल सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार 

Mon May 18 , 2026
जबलपुर। क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने आईसीएमएआर के पास से राजस्थान और दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएम क्रिकेट मैच का सट्टा खेलने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है। पकड़े गए सटोरिए का नाम शिवम सोनी उम्र 24 साल […]

You May Like