दो आरोपी गिरफ्तार, चार चोरियों का खुलासा 7 लाख का माल बरामद

जबलपुर: अधारताल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त किये गये। पूछताछ में आरोपियों ने चार चोरियों का खुलासा किया है।

पकड़े गए आरोपियों में संदीप दीप घसिया पिता कोमल घसिया दीप घसिया (25) निवासी ठक्कर ग्राम अधारताल, चिंटू उर्फ अनूप कुमार पिता राजकुमार (30) निवासी भिलाई पावर हाउस थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ शामिल हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध किया गया है।

Next Post

लहार में जमीन विवाद पर एसडीएम का सख्त आदेश

Tue Oct 27 , 2026
भिण्ड: लहार तहसील के ग्राम श्यामपुरा में कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद के मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी, लहार ने सख्त रुख अपनाते हुए अंतरिम आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विवादित भूमि पर धान की फसल की कटाई पर रोक लगाई गई है। साथ ही संबंधित राजस्व […]

You May Like