
ग्वालियर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीवाजी विश्वविद्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, अध्ययनशालाओं और छात्रावासों के विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, डीएसडब्ल्यू डॉ. जे.एन. गौतम, कुलानुशासक डॉ. एस.के. सिंह एवं डीसीडीसी डॉ. शांति देव सिसौदिया सहित समस्त विभागाध्यक्ष व अधिकारी उपस्थित रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।
