कट्टे की नोक पर बुजुर्ग से लूट

नकदी, मोबाइल और सोने की अंगूठी छीनकर भागे बदमाश

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से लूट का मामला सामने आया। संतोषी माता मंदिर के पास शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाया।पीड़ित राजेंद्र सिंह डिलौरा के निवासी हैं। वह अपने छोटे भाई की पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

इसी दौरान तीन बदमाश कट्टा लेकर आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए राजेंद्र सिंह से 20 हजार रुपए, कीपेड मोबाइल और सोने की अंगूठी छीन ली।घटना के बाद राजेंद्र सिंह प्रयागराज चले गए। वहां से लौटने के बाद 30 अगस्त की रात उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मैहर में सनसनी,पेटी में बंद मिली महिला की लाश

Mon Sep 1 , 2025
सतना:मैहर में महाराजा नगर अंध्राटोला में बंद घर के अंदर बक्से में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना मैहर थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मामले के जांच में जुटी बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह एक व्यक्ति […]

You May Like

मनोरंजन