प्रयागराज में हुआ बालिका का अंतिम संस्कार,पिता की डांट पर कर ली थी आत्महत्या

सतना : मूल रुप से सतना के रैगांव क्षेत्र के निवासी और पिछले कई वर्षों में भोपाल में रहे एक परिवार पर उस वक्त वज्रपात हो गया जब महज 13 वर्ष की बेटी ने आत्महत्या कर ली. शोकाकुल परिजनों द्वारा मृत बालिका का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रैगांव क्षेत्र के निवासी प्रणय सिंह अपने परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से भोपाल में रह रहे हैं. जहां पर वे एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं.

प्रणय भोपाल के ग्लोबल पार्क सिटी क्षेत्र में अपनी पत्नी एक बेटी और दो बेटों के साथ रह रहे थे. बताया गया कि दो दिन पहले प्रणय की 13 वर्षीय बेटी और कक्षा 7 की छात्रा आराध्या उर्फ खुशी की समाजशास्त्र विषय की कॉपी गुम गई थी. जिसकी जानकारी होने पर प्रणय द्वारा बेटी को डांट लगा दी गई. लेकिन पिता को संभवत: इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी हल्की सी डांट बेटी को घर कर जाएगी.

कुछ समय बाद ही बेटी ने अपनी यूनीफार्म के बेल्ट और दुपट्टे को फंदा बनाया और आलमारी के हैण्डल पर झूल गई. जब परिजनों की नजर पड़ी तब तक काफी देर हो चुकी थी. बेटी द्वारा एक टिश्यू पेपर पर सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा गया था. जिसमें किसी जरुरतमंद को उसका शरीर दान कर दिया जाए. वहीं कॉपी में लिखे दूसरे सुसाइड नोट में बालिका ने अपना कमरा, कंप्यूटर और सारा सामान दोनों छोटे भाईयों को देने का जिक्र किया था. इस घटना ने परिजनों इस कदर झकझोर दिया कि वे कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे.

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध: लाखों जिंदगियां खत्म, अनगिनत घायल

Wed Aug 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 अगस्त। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक भयावह मानवीय त्रासदी में बदल गया है। इस युद्ध में अब तक लाखों लोग हताहत हुए हैं, जिनमें सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। यह संघर्ष न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बर्बाद कर रहा […]

You May Like