राजीव गांधी नगर के 120 परिवारों के पास अब बचे 4 दिन

जबलपुर। कैंट के राजीव गांधी नगर की सैन्य जमीन पर अतिक्रमण कर पिछले कई सालों से रह रहे करीब 120 परिवारों के पास आशियाने हटाने के लिए अब महज 4 दिन बचे हुए हैं ऐसे में वे सभी काफी बेचैन नजर आ रहे हैं। हालांकि शनिवार को इन परिवारों के सामने कैंट विधायक अशोक रोहाणी एक उम्मीद की किरण के रूप में सामने आए हैं जिन्होंने आश्वासन दिया है कि परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

अब आने वाले दिनों में ये देखना होगा कि सैन्य प्रशासन की कार्रवाई की जद में विधायक इन लोगों का किस तरह से समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले डिफेंस इस्टेट ऑफिसर ने राजीव गांधी नगर में रह रहे करीब 120 परिवारों को नोटिस दिया था कि वे अपने अपने कब्जे 10 दिसंबर तक खुद हटा लें, अगर कागज हों तो पेश करें

अक्टूबर और नवंबर माह में डीईओ कार्यालय से संबंधित परिवारों को कई बार नोटिस जारी करके बोला जा चुका है कि अगर इस जमीन से संबंधित उनके पास कोई भी दस्तावेज उपलब्ध हों तो वे सामने लाएं नहीं तो अपने-अपने कब्जे को खुद हटा लें।

Next Post

महिलाओं के लिये 33 फीसदी आरक्षण जरूरी: सैनी

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर। मप्र स्टेट बार कॉउंसिल के वाईस चेयरमेन एवं जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने कहा है कि वर्तमान में महिला अधिवक्ताओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्टेट बार कॉउसिल और अन्य अधिवक्ता संघो में महिला अधिवक्ताओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जरूरी हो […]

You May Like