उमरी टोलप्लाजा के आरोपियों का एनकाउंटर, तीन आरोपी पकड़े, दो के पैर में लगी गोली

भिंड। ऊमरी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और गोली चलाने वाले आरोपियों की आज सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ सिकाटा और बिलाव के बीच बीहड़ में हुई। इसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, दोनों को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची है।

दरअसल, रविवार शाम करीब सात बजे भिंड के उमरी टोल प्लाजा पर तीन बाइक से आए नौ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी रमेश यादव व बबलू पंडित घायल हो गए थे। एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी। जबकि, दूसरा गंभीर घायल हुआ ​था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जिले के मछंड के नजदीक बगिया पुरा निवासी अनुज राजावत के साथ करीब छह महीने पहले टोल प्लाजा पर टैक्स लेन और टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता करने के बाद इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला किया था। आरोपी अनुज राजावत ने अपने साथियों के साथ हमला किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसके बाद आज शुक्रवार सुबह आरोपी अनुज राजावत, उसका साथी भोला गुर्जर निवासी पारसेन, ग्वालियर और गजेंद्र भदौरिया, तीनों आई-10 कार से बिलाव गांव से होकर बीहड़ के रास्ते अनुज राजावत के गांव बगियापुरा जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पीछा किया गया, तभी भोला गुर्जर ने पुलिस पर गोली चला दी। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद भोला के बाएं पैर में और अनुज के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं तीसरा आरोपी पुलिस के सामने हाथ खड़े करके खड़ा हो गया। पुलिस ने घायल आरोपियों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Next Post

एन एच 30 पर बस से टकराई स्कार्पियो, 3 श्रद्धालुओं की मौत

Fri Feb 21 , 2025
मैहर में पोड़ी राम मंदिर के निकट हुआ हादसा, 4 घायलों में 3 की हालत गंभीर, भोपाल से प्रयागराज जा रहा था परिवार नवभारत न्यूज सतना . मैहर जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की […]

You May Like

मनोरंजन