प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से की चर्चा 

सीधी। राज्यमंत्री, कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जयसवाल ने

आज सर्किट हाउस सीधी में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान, सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह , सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक , धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रशरण सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह , रामपुर नैकिन नगर परिषद् अध्यक्ष राम कुमार साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू , नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय और पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

न्यायाधीशगणों द्वारा किया गया बालकों को जागरूक

Thu Jul 24 , 2025
रीवा।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश डॉ. श्रीमती अंजली पारे और न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में ज्ञानस्थली सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. […]

You May Like