शिक्षकों को अतिशेष घोषित करने की प्रक्रिया होगी निरस्त

इटारसी: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौड़ और सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों को प्रभावित करने वाली अतिशेष प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की गई।

संघ ने आरोप लगाया कि बिना एजुकेशन पोर्टल 3.0 को अपडेट किए हजारों शिक्षकों को अतिशेष घोषित किया गया है, जिससे शिक्षकों में भय का माहौल है। ज्ञापन के बाद शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात की, जिन्होंने प्रक्रिया निरस्त करने का आश्वासन दिया। संघ ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Next Post

कनाडिया पुलिस ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Thu May 15 , 2025
इंदौर:कनाडिया पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात पुलिस को थाना प्रभारी सहर्ष यादव द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान एचआर रिसोर्ट के पास बायपास रोड पर एक युवक कमर में चाकू खोंसकर घूमता दिखा. जिसे रोककर तलाशी लेने पर […]

You May Like