बंगलादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

ढाका, (वार्ता) बंगलादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1991 के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद के बीच विचार-विमर्श के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में संसद के 349 सदस्य शामिल हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी संसद सचिवालय द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। सचिव अख्तर अहमद ने कहा कि आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान से पहले शेष प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Next Post

साइबर क्राइम प्रबंधन में तेलंगाना देश में प्रथम स्थान पर

Fri Aug 7 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रगति समीक्षा बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम, जांच और पीड़ितों की सहायता से जुड़े नौ प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को देश में पहला स्थान मिला है। यह समीक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन […]

You May Like