साइबर क्राइम प्रबंधन में तेलंगाना देश में प्रथम स्थान पर

हैदराबाद, (वार्ता) प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रगति समीक्षा बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम, जांच और पीड़ितों की सहायता से जुड़े नौ प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को देश में पहला स्थान मिला है।

यह समीक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ की पहलों के कार्यान्वयन के आधार पर की गई। इसमें राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र की स्थापना, ई-ज़ीरो एफआईआर, शिकायत निवारण तंत्र, मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल, सहयोग पोर्टल, समन्वय पोर्टल, साइबर अपराध हॉटस्पॉट प्रबंधन, कानून प्रवर्तन कर्मियों का क्षमता निर्माण और जन जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सूचना प्रौद्योगिकी का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए तेलंगाना की सराहना की। दो अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने शिकायत निवारण तंत्र पोर्टल पर 88 प्रतिशत निस्तारण दर हासिल की, मनी रेस्टोरेशन के 81.38 फीसदी मामलों को संसाधित किया, सहयोग पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट की गई 89.41 प्रतिशत संदिग्ध यूआरएल को ब्लॉक कराया और समन्वय पोर्टल पर प्राप्त 96.68 प्रतिशत अंतर-राज्यीय अनुरोधों को पूरा किया।

नागरिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो’ ने पीड़ितों की सहायता हेतु एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर (8712665600) भी जारी किया है।

Next Post

कॉकरोच जनता पार्टी सितंबर में शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' जनसंपर्क अभियान: अभिजीत दिपके

Fri Aug 7 , 2026
छत्रपति संभाजीनगर, (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि उनका संगठन लोगों की राय और विचार जानने के लिए सितंबर में देशव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक’ शुरू करेगा। छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत […]

You May Like