ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का दिया आदेश

ब्रासीलिया, 05 अगस्त (वार्ता) ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। श्री बोल्सोनारों पर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कथित साजिश रचने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने सोमवार को यह आदेश जारी करते हुए कहा कि श्री बोल्सोनारो अदालत द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का पालन करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं, जिसमें सोशल मीडिया और मोबाइल फ़ोन का उपयोग भी शामिल है।

न्यायाधीश मोरेस ने आदेश में कहा है कि श्री बोल्सोनारो ने अन्य उपयोगकर्ताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने के लिए भाषण रिकॉर्ड किए थे। उन्होंने कहा कि यह ‘तीसरे पक्ष के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए साक्षात्कारों या सार्वजनिक या निजी भाषणों के दुरुपयोग’ पर रोक लगाने वाले आदेश का उल्लंघन है।

पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अपने आवास पर नज़रबंद रहेंगे और उनके अधिवक्ताओं और अदालत द्वारा अधिकृत लोगों को छोड़कर, उन्हें आगंतुकों से मिलने की कोई अनुमति नहीं होगी।

शीर्ष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने अदालत के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पिता ने कभी भी अदालत के आदेश की अवहेलना नहीं की।

 

Next Post

स्कूटर चुराने वाला गिरफ्तार

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर: बरेला पुलिस ने स्कूटर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई हुई स्कूटर जप्त की है। पुलिस ने बताया कि अजय तिवारी 60 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 बरेला की इलेक्ट्रिक स्कूटर एमपी 20 जेडटी 5454 गौर तिराहा से चोरी गई थी। पुलिस ने गोविंद अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार […]

You May Like