पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आजः उदय भानु छीब

इंदौर: आज देश में पिछले पचास सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. इसका आंकलन यूं कर सकते है कि सरकारी विभागों में 50 लाख नौकरी के पद रिक्त है. करीब 34 करोड़ से ज्यादा युवा नौकरी की तलाश में है. अगले एक साल में मोदी सरकार और राज्य सरकारों ने उक्त पद नहीं भरें, तो मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आवास का 50 हजार युवकों के साथ घेराव किया जाएगा.

उक्त बात युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छीब ने प्रेसवार्ता में कही. आज युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छीब राहुल गांधी के कार्यक्रम हेतु इंदौर आए. इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में बेराजगारी के हालात बहुत बिगड़ चुके है. छात्रों के आंदोलन करने और हक मांगने पर पेलेट गन एवं एके 47 से गोलिया चलाई जा रही है. जेन जी को पीटा गया और उनके साथ गलत हरकतें की गई.

छात्र और युवा 10 सालों से परेशान है. इसके बाद उन्होंने आंदोलन किया, सड़कों पर उतरे हैं. मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का कहा था, आज क्या हालत बन गए हैं? यह किसी से छुपा नहीं है. एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कुछ नहीं होगा. पूरे सिस्टम में बदलाव की जरूरत है. छीब ने कहा कि भाजपा के लोग चोर है और राम मंदिर का चंदा चोरी करने से भी नहीं चूके हैं.

असल में राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम द्वारा शिक्षा समस्याएं पता कर रहे हैं. शिक्षा प्रणाली में सुधार का शिक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार होगा. 40 साल पहले शिक्षा के उस समय के अनुसार ब्लू प्रिंट तैयार हुआ था. आज आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं के साथ बदलाव के लिए नए नीति नियम बनाने की आवश्यकता है. युवक कांग्रेस अध्यक्ष छीब ने कहा कि पिछले 50 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं थी, जितनी मोदी सरकार में पैदा हुई. आज देश में 50 लाख 5 हजार 850 आठ सौ पचास पद सिर्फ सरकारी नौकरी के खाली है. निजी क्षेत्रों में भी स्थिति बहुत गंभीर है. युवक कांग्रेस की मोदी सरकार को चेतावनी है कि अगले एक साल में सरकारी दफ्तरों में खाली पदों पर भर्ती करें, अन्यथा अगले आज आज ही मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा.

Next Post

कार में मिली 63 बल्क लीटर मदिरा

Fri Sep 18 , 2026
सतना: आबकारी विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार को रोककर उसकी जांच की. कार ममें 63 बल्क लीटर अवैध मदिरा पाए जाने के कारण एक ओर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अवैध शराब सहित कार को भी जब्त कर लिया […]

You May Like