कार में मिली 63 बल्क लीटर मदिरा

सतना: आबकारी विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार को रोककर उसकी जांच की. कार ममें 63 बल्क लीटर अवैध मदिरा पाए जाने के कारण एक ओर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अवैध शराब सहित कार को भी जब्त कर लिया गया.वृत्त प्रभारी सतना क्रमांक 2 निलेश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी.

जिसके आधार पर टीम ने बचवई मोड़ के निकट घेराबंदी करते हुए एक कार को जांच के लिए रोका. कार की जांच करने पर 300 पाव देशी प्लेन और 50 पाव मसाला यानी कुल 63 बल्क लीटर अवैध शराब पाई गई. जिसकी कीमत 27 हजार 750 रु आंकी गई. अवैध शराब का परिवहन करते पकड़े जाने पर एक ओर जहां आरोपी दीपेंद्र जायसवाल पिता हीरालाल उम्र 28 वर्ष निवासी सोहौला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 1 व 2 के अंतर्गत कार्रवाई की गई. वहीं दूसरी ओर घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया.

Next Post

सेवा संकल्प अभियान में दीपों से जगमगाया मऊगंज, देवतालाब में 51 हजार दीपों से आलोकित हुआ शिव मंदिर परिसर

Fri Sep 18 , 2026
मऊगंज :सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी के संदेश के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ जिले में दीपोत्सव के रूप में हुआ। देवतालाब स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में 51 हजार आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और आकर्षक आकृतियों में सजाए गए […]

You May Like