नपा उपाध्यक्ष ने शिलान्यास पत्थर तोड़ा,भूमिपूजन पट्टिका पर नाम न होने से थे खफा

नपा उपाध्यक्ष ने शिलान्यास पत्थर तोड़ा,भूमिपूजन पट्टिका पर नाम न होने से थे खफ

बीना।नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब शिलान्यास पत्थर पर उनका नाम नहीं लिखा था उन्होंने गुस्से में आकर शिलान्यास पत्थर को गैंती से कई बार करके चूर-चूर कर दिया उस वक्त उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार सहित समस्त पार्षदों को गलती का एहसास हुआ।दरअसल वीर सावरकर वार्ड में 15.60 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा था जिसका भूमि पूजन शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर के पास आयोजित किया गया जब शिलान्यास पत्थर अनावरण हुआ तो उपाध्यक्ष बिलगैया भड़क उठे क्योंकि पत्थर में उनका नाम अंकित नहीं था उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका सीएमओ राम प्रकाश जगनेरिया बार-बार जानबूझकर उनकी अनदेखी करते हैं उन्होंने कहा हर शासकीय कार्यक्रम में मुझे नजर अंदाज किया जाता है।शिलान्यास के पत्थर पर मेरा नाम ना होना मेरे पद और सम्मान का अपमान है उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने भूमि पूजन की गैंती से पत्थर को तोड़ दिया जिससे वहां मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच असहजयाता फैल गई।शहर के वीर सावरकर वार्ड में नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने शिलान्यास पत्थर पर अपना नाम नहीं होने से नाराज होकर उसे तोड़ दिया। यह घटना श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पास हुई।15.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के भूमि पूजन के दौरान जब शिलान्यास पत्थर का अनावरण हुआ, तब उपाध्यक्ष को पता चला कि उस पर उनका नाम नहीं है।उपाध्यक्ष बिलगैया का आरोप है कि नगर पालिका सीएमओ रामप्रकाश जगनेरिया जानबूझकर उनकी अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि हर शासकीय कार्यक्रम में उन्हें नजरअंदाज किया जाता है।उनके अनुसार शिलान्यास पत्थर पर उनका नाम न होना उनके पद और सम्मान का अपमान है।इस घटना के बाद विधायक निर्मला सप्रे और नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी उपाध्यक्ष का समर्थन किया। दोनों ने सीएमओ से कहा कि शिलान्यास पत्थर पर उपाध्यक्ष का नाम न होना गलत है। स्थिति को संभालने के लिए बाद में पुनः शिलान्यास कार्यक्रम कराया गया।

Next Post

लव जिहाद फंडिंग केस: कांग्रेस के फरार पार्षद अनवर कादरी पर 10 हजार का मामूली इनाम घोषित

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. लव जिहाद फंडिंग जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पकड़ने के लिए इंदौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कादरी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. कादरी पर आरोप है कि वह […]

You May Like

मनोरंजन