प्रशासन की समझाइश पर बाल विवाह रुका

सतना:मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में प्रशासन ने दो नाबालिग बहनों का बाल विवाह रुकवा दिया। ग्राम बिगौड़ी में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों विवाहों को रोका।एसडीएम आरती सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र प्रताप तिवारी और ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच में पता चला कि 15 और 13 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों का विवाह कराया जा रहा था। इस विवाह के लिए बारात जबलपुर से आई थी।
अधिकारियों ने मौके पर ही बालिकाओं के माता-पिता को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह रोकने पर सहमति व्यक्त की और आश्वासन दिया कि बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले नहीं किया जाएगा।
किया गया जागरूक
प्रशासन ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। साथ ही, परिजनों और ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासन की तत्परता और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश गया है।

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक: 77,000 के पार सेंसेक्स, इन 5 स्टॉक्स में हो रही है जबरदस्त खरीदारी

Mon Apr 27 , 2026
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 416 अंक उछलकर 77,080 और निफ्टी 24,016 के पार। सन फार्मा 4% से ज्यादा चढ़ा; आज कोल इंडिया समेत कई दिग्गज कंपनियों के आएंगे नतीजे। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार […]

You May Like