इंदौर और प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

इंदौर: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-सूबेदारगंज और उधना-प्रयागराज के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इससे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल 16 जून से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को इंदौर से चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04169 15 जून से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी.

ट्रेन का ठहराव उज्जैन, मक्सी, गुना, ग्वालियर, भिंड, इटावा और फतेहपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा. इसी तरह उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन संख्या 04106, 12 जून से 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज से 11 जून से 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को संचालित होगी. इस ट्रेन का ठहराव भरूच, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना और ग्वालियर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा.
अतिरिक्त विकल्प मिलेगा
दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्री पीआरएस काउंटर तथा आईआरसीटीसी के माध्यम से आरक्षण करा सकते हैं. विशेष किराए पर संचालित होने वाली इन ट्रेनों से मालवा क्षेत्र के यात्रियों को उत्तरप्रदेश और गुजरात की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

Next Post

ऐतिहासिक भूत बावड़ी में संगीत और नृत्य का संगम

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर की प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ियों एवं कुओं के संरक्षण, पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा सदर बाजार स्थित भूत बावड़ी की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य किया गया. बावड़ी का पुनरुद्धार काम पूरा होने पर परिसर में […]

You May Like