डिजिटल साधनों से जनगणना के लिए डेटा होगा संकलित

जबलपुर: जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गहन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में भोपाल से आए राज्य स्तरीय ट्रेनर ने अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को जनगणना की कार्ययोजना और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।

स्व-गणना पोर्टल (एसई पोर्टल), मोबाइल ऐप (हेलो एप) और मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर वेब पोर्टल के जरिए डेटा संकलित किया जाएगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की जाएगी।मास्टर ट्रेनर ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लोग अपने परिवार की जानकारी स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में डेटा संग्रह, जांच प्रक्रिया, सुपरवाइजर और प्रगणक की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।
जनगणना 2027 दो चरणों में होगी
प्रशिक्षक ने बताया कि यह 1872 से आयोजित 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। पहली चरण 1 मई से 30 मई, 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए होगी, जबकि दूसरी चरण फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्या की गणना होगी। प्रशिक्षण में समय सीमा का पालन और निर्धारित प्रक्रिया की महत्वपूर्णता पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को दी गई विस्तार से जानकारी
जिला स्तरीय अधिकारी, चार्ज अधिकारी, फील्ड ट्रेनर्स, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक और पर्यवेक्षक के कार्य व प्रशिक्षण पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नगरीय क्षेत्र में सीएमओ और ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदार चार्ज अधिकारी होंगे।

Next Post

पट्टेदारों को दिया कब्जा हटाने का नोटिस, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: जिले के जमतरा क्षेत्र में पट्टा धारक परिवारों ने कब्जे विवाद को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है। पट्टेदारों का आरोप है कि प्रियंका पांडे और उनके पति संदीप पांडे ने मिलकर स्थानीय न्यायालय और अतिरिक्त तहसीलदार रांझी के माध्यम से उन्हें 6 मार्च तक अपने […]

You May Like

मनोरंजन