सड़कों से 250 बसें गायब, डेढ़ हजार आटो बढे इससे बिगड़ा ट्रैफिक

भोपाल। राजधानी की सड़कों से बीते नौ महीनों में लगभग ढाई सौ से ज्यादा सिटी बसें गायब हो गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिटी बसों की कमी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। उन्हें समय पर बसें नहीं मिल रही हैं। कई बार तो उन्हें ऑटो या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है, जो कि सिटी बस की तुलना में काफी महंगा है। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया है, जहां बताया गया कि 25 रूटों पर चलने वाली 368 बसों में से अब केवल 11 रूटों पर 118 बसें ही चल रही हैं। इधर,बस ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें पिछला बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण बीसीएलएल कंपनी को भारी नुक्सान हुआ है.इस कारण वे बसों का संचालन नहीं कर पा रहे हैं। सिटी बसों के न चलने से राजधानी भोपाल में डेढ़ हजार नए आटो चलने लगे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं किराया भी दो से तीन गुना अधिक देना पड़ रहा है और दुर्घटना का भी डर बना रहता है । नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अधिकारियों से कहा है कि निगम स्वयं ही ड्रायवर कंडेक्टरों को कांट्रेक्ट के आधार पर बसों को संचालन कराए। इससे रोजाना ही आय व्यय की जानकारी मिलेगी और बसों का संचालन सही तरीके से हो सकेगा।

Next Post

रद्दी में बिकने वाली किताबें पुस्तक मेले में रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Wed Mar 19 , 2025
जिला प्रशासन, विभिन्न एनजीओ और शिक्षा विभाग की टीम जुटी तैयारियों में जबलपुर: जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और सामाजिक सेवा करने वाले विभिन्न एनजीओ के संयुक्त प्रयास से जबलपुर में यह अहम प्रयास होगा जब सामान्यत: रद्दी में बेचे जाने वाली कीमती किताबों को एकत्रित कर पुस्तक मेले में बुक […]

You May Like