
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अपना दल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये प्रयास कर रहा है। अपना दल ने मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले व संभाग मुख्यालयों पर अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित लोगों को जोड़ने के लिये कमर कस ली है। जल्दी ही मध्यप्रदेश में अपना दल अपनी प्रादेशिक व जिला इकाईयां गठित कर सकता हैं। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मप्र दौरे में कार्यकर्ताओं की जिस तरह से भीड़ उमड़ी उससे लगता है कि अपना दल उत्तर प्रदेश की भांति ही जल्द ही मध्यप्रदेश में भी सक्रियता बढ़ा सकता हैं।
अपना दल के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने अपनी पार्टी की सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आगमन से पहले भोपाल में डेरा डाल दिया था और कार्यकर्ता व समर्थकों का फौजफाटा लेकर उनके साथ भी घूमे। उन्होंने कुछ पार्टियों के नाराज चल रहे प्रमुख नेताओं से भी संपर्क साधा। सूत्रों के मुताबिक अपना दल प्रभारी आरबी सिंह पटेल ने लगातार कुछेक नेताओं से बंद कमरे में चर्चा की। ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही मध्यप्रदेश में वह अपना दल के कुछ पदाधिकारी नियुक्त कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में वह अपना दल के कुछ पदाधिकारी नियुक्त कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में सभी जिलों में वह पार्टी के जिला संयोजक भी बना सकते हैं।बसपा, सपा, कांग्रेस के नाराज नेताओं पर नजर है।
