ग्वालियर में नवनिर्मित सड़क धसकने की जाँच होगी, कलेक्टर द्वारा तकनीकी दल गठित, पाँच दिन में मांगा प्रतिवेदन

ग्वालियर। एजी ऑफिस पुल से माधव नगर गेट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित सड़क धसकने की जाँच के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा दो सदस्यीय तकनीकी दल गठित किया गया है। उन्होंने जाँच के लिये बिंदु निर्धारित कर पाँच दिन में जाँच प्रतिवेदन मांगा है।

नवनिर्मित इस सड़क की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं की जांच के लिये गठित किए गए दल में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण देवेन्द्र भदौरिया व महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई एम आई कुर्रेशी को शामिल किया गया है।

अपर जिला दण्डाधिकारी टी एन सिंह ने बताया कि जाँच के लिये जो बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति, प्रशासनिक स्वीकृति एवं एस्टीमेट/डीपीआर तैयार करने वाले अधिकारियों व इंजीनियर आदि की जानकारी, सड़क निर्माण के लिये नियुक्त एजेंसी व ठेकेदार का नाम, सड़क निर्माण में स्वीकृत डीपीआर अनुसार सामग्री का उपयोग किया जाना पाया गया अथवा नहीं शामिल हैं।

Next Post

युवा मयंक अग्रवाल ने किया मडियादो ग्राम का नाम रोशन, नारकोटिक्स ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस पद पर हुआ चयन

Mon Jun 30 , 2025
  मड़ियादो/दमोह.मडियादो निवासी प्रतीक (मयंक) अग्रवाल 27 वर्ष का चयन एसएससी सीजीएल 2024 ग्रह मंत्रालय के अन्तर्गत नारकोटिक्स ब्यूरो में जूनियर इंटेलीजेंस ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. जिसका रिजल्ट मार्च में आया था. बाकी की बची हुई औपचारिकताएं जून महीने में संपन्न हुई.पद पर ज्वाइन करने के बाद […]

You May Like