खाद्य तेल और दालों में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा सप्ताहांत पर 25 रिंगिट गिरकर 4700 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.86 सेंट की तेजी के साथ 40.25 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। मूंगफली तेल 587 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वहीं, सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, साेया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 16813 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18901 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14798 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13553 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 100 रुपये, दाल चना 100 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और अरहर दाल 300 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई जबकि मसूर दाल 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती रही। वहीं, उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रही।

सप्ताहांत पर चना 6550-6650, दाल चना 7550-7650, मसूर काली 7150-7250, मूंग दाल 9600-9700, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 9200-9300 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गुड़ और चीनी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

Next Post

सोना‌, चांदी में तेजी

Sun Jan 12 , 2025
इंदौर, 12 जनवरी (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 500 रुपये तथा चांदी 1200 रुपये बढ़कर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 79300 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 79850 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 90800 […]

You May Like