इंदौर, 12 जनवरी (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 500 रुपये तथा चांदी 1200 रुपये बढ़कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 79300 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 79850 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 90800 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 92000 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 79850 नीचे में 79200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 92000 तथा नीचे 90400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2690 डॉलर तथा चांदी 3037 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
