सतना :पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण/रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आदेश जारी करते हुए तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया.पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर से गुरुवार को जारी हुए आदेश के अनुसार अमरपाटन थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी को रक्षित केंद्र मैहर भेजा गया है. जबकि अमरपाटन थाने की कमान रामनगर थाना प्रभारी रहे विजय सिंह परस्ते को सौंपी गई है.
इसी कड़ी में रक्षित केंद्र मैहर में तैनात रहे विजय त्रिपाठी को रामनगर थाने का प्रभार सौंपा गया है. वहीं दूसरी ओर ताला थाना प्रभारी पंचराज सिंह का स्थानांतरण रक्षित केंद्र मैहर के लिए किया गया है. जबकि रक्षित केंद्र में तैनात रहे महेंद्र कुमार मिश्रा को ताला थाने की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार बतौर सूबेदार सतना में तैनात रहे अंबरीश कुमार साहू का स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए कर दिया गया. इसी कड़ी में इंदौरा में बतौर सूबेदार पदस्थ रहीं कृष्णा सिंह/मिश्रा का स्थानांतरण मैहर जिले के लिए किया गया है.
